Home » JHARKHAND NEWS: बजट में झारखंड को मिले 7536 करोड़, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेगी रांची स्टेशन पर

JHARKHAND NEWS: बजट में झारखंड को मिले 7536 करोड़, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेगी रांची स्टेशन पर

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कई डिवीजन के जीएम और डीआरएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े

by Vivek Sharma
रेल बजट में झारखंड को 7536 करोड़ मिले। रांची स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और अमृत भारत ट्रेन की सौगात।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: आम बजट पेश होने के बाद सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कई डिवीजन के जीएम और डीआरएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग राज्यों को बजट में कितनी राशि की योजनाएं दी गई इसकी जानकारी साझा की। साथ ही बताया कि झारखंड को 7536 करोड़ रुपए दिए गए है। उन्होंने कहा कि राज्य में 63,470 करोड़ रुपए की योजनाओं पर काम जारी है। जिसमें लाइन बिछाने, स्टेशन रीडेवलपमेंट और सेफ्टी जैसे मुख्य काम शामिल है। उन्होंने कहा कि इससे झारखंड के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा दो अमृत भारत ट्रेनों के परिचालन को भी मंजूरी दी गई है।

रांची डिवीजन के 15 अमृत स्टेशन

वहीं रांची रेल डिवीजन के डीआरएम करूणानिधि सिंह ने बताया कि झारखंड में 57 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन योजना के तहत डेवलप किया जा रहा है। रांची डिवीजन में भी 15 स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। जिसमें एक स्टेशन गोबिंदपुर रोड का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी कर चुके है। इसके अलावा 3 स्टेशनों का काम पूरा होने को है। इन स्टेशनों में लोहरदगा, पिस्का, गोबिंदपुर रोड, बानो, ओरगा, बालसीरिंग, नामकुम, टाटीसिल्वे, मुरी, रामगढ़ कैंट, झालिदा, सुइसा, तुलिन शामिल है। अगले तीन महीने में इन स्टेशनों का काम पूरा हो जाएगा।

रांची के रास्ते एक अमृत भारत ट्रेन

12 वंदे भारत झारखंड में चल रही है। उन्होंने कहा कि 2 अमृत भारत ट्रेन और झारखंड को मिलने वाली है। जिसमें एक ट्रेन धनबाद से कोयंबटूर वाया रांची अमृत भारत ट्रेन का परिचालन होगा। इसके अलावा एक और ट्रेन की जानकारी फिलहाल रेलवे की ओर से नहीं दी गई है। लाइन डबलिंग को प्राथमिकता में रखा गया है। रांची से टोरी और चांडिल से मुरी और मुरी से बरकाकाना लाइन डबल करने की योजना है। इसके साथ ही रांची से हटिया के बीच चार लाइन बिछाने की भी योजना है।

वर्ल्ड क्लास बनेगा रांची स्टेशन

डीआरएम ने बताया कि रांची डिवीजन में कई प्रोजेक्ट चल रहे है। जिसमें रांची और हटिया स्टेशन का रीडेवलपमेंट भी किया जा रहा है। अगले दो महीने में रांची का साउथ गेट बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद पैसेंजर्स को कुछ नया मिलेगा। एयरपोर्ट की तरह सुविधाएं रांची स्टेशन पर मिलेगी। रानी कमलापति स्टेशन की तर्ज पर रांची स्टेशन को नया लुक दिया जा रहा है। वर्ल्ड क्लास स्टेशन में लोगों को अराइवल-डिपार्चर के लिए अलग-अलग रास्ते होंगे। वहीं डिजेबल्स के लिए रैंप और लिफ्ट की सुविधा मिलेगी। वेटिंग एरिया और फूड लाउंज भी यात्रियों के लिए होगा। उन्होंने कहा कि हटिया स्टेशन में बिल्डिंग का काम जारी है। वहीं यार्ड का भी विस्तार किया जा रहा है।

READ ALSO: RANCHI NEWS: जेपीएससी-2 घोटाले में ईडी की कार्रवाई, 28 अधिकारियों के संपत्ति की होगी जांच

Related Articles

Leave a Comment