Jamshedpur : जमशेदपुर के बिरसानगर में बेदी टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। यह गोदाम संडे मार्केट में है। घटना शनिवार की सुबह 7:00 बजे की है। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमकल की दो गाड़ियों ने मिलकर बुझाई आग
आसपास के लोग मौके पर जुट गए। किसी ने घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दे दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची और आग को बुझाने की कोशिश शुरू हुई। आग भयंकर थी। लोगों ने देखा कि एक दमकल से काम नहीं चलेगा। इसके बाद, टाटा मोटर्स की दमकल को भी बुलाया गया। किसी से घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि लगभग तीन घंटे की कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
टेंट का यह सामान हुआ जलकर राख
इस दौरान गोदाम में रखा टेंट का सारा सामान, पंडाल, कुर्सी, साउंड सिस्टम, लाइटिंग का सामान आदि जलकर राख हो गया है। टेंट संचालक ने बताया कि लगभग तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

