Home » RANCHI NEWS: महिला अधिवक्ता से बदसलूकी का मामला, यंग लॉयर्स एसोसिएशन ने डीजीपी को लिखा पत्र   

RANCHI NEWS: महिला अधिवक्ता से बदसलूकी का मामला, यंग लॉयर्स एसोसिएशन ने डीजीपी को लिखा पत्र   

5 फरवरी को महिला अधिवक्ता सबीता कुजूर के साथ कथित बदसलूकी के मामले ने तूल पकड़ा

by Vivek Sharma
रांची में महिला अधिवक्ता से बदसलूकी के मामले में यंग लॉयर्स एसोसिएशन ने डीजीपी को पत्र लिखकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: एससी-एसटी थाना परिसर में 5 फरवरी को महिला अधिवक्ता सबीता कुजूर के साथ कथित बदसलूकी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसे लेकर यंग लॉयर्स एसोसिएशन ने डीजीपी झारखंड को पत्र लिखा है। साथ ही दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। यंग लॉयर्स एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि अधिवक्ता सबीता कुजूर के साथ हुई बदसलूकी न केवल एक महिला का अपमान है, बल्कि यह पूरे अधिवक्ता समाज की गरिमा पर आघात है।

एसएसपी से लिखित शिकायत पर कार्रवाई नहीं

एसोसिएशन ने कहा कि इस मामले में संलिप्त थानेदार महेश मुंडा और जमादार महेंद्र बाड़ा की भूमिका की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। पीड़िता द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना पुलिस प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है। जल्द दोषियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो यंग लॉयर्स एसोसिएशन आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होगी। यंग लॉयर्स एसोसिएशन ने डीजीपी, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची और राज्य सरकार से मांग की है कि मामले की त्वरित जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

READ ALSO: RANCHI MUNICIPAL ELECTION NEWS: निकाय चुनाव को लेकर मेयर-वार्ड पार्षद को चुनाव चिन्ह आवंटित, देखें किसे क्या मिला

Related Articles