Home » Ghatshila Fire: भऊभंडार में देर रात आग लगने से एक दुकान जलकर राख

Ghatshila Fire: भऊभंडार में देर रात आग लगने से एक दुकान जलकर राख

एचसीएल-आईसीसी अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू

by Vivek Sharma
घाटशिला के मऊभंडार ऑटो स्टैंड के पास देर रात आग लगने से एक दुकान जलकर राख हो गई। दमकल विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टला।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला : मऊभंडार ऑटो स्टैंड के पास शनिवार की रात अचानक आग लगने से एक दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। वहीं, एक अन्य दुकान भी आग की चपेट में आने से काफी हद तक जल गई। हालांकि समय रहते ही एचसीएल-आईसीसी अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया जिससे कई अन्य दुकानें आग की भेंट चढ़ने से बच गईं। आग लगने की घटना शनिवार की देर रात की बताई जाती है। मो मोईनुद्दीन उर्फ लादेन के पंचर की दुकान से अचानक आग कि लपट निकलनी शुरू हुई, जिससे क्षेत्र में हंगामा मच गया।

आग कि लपट भयावह रूप धारण कर काफी उपर तक उठ रही थीं। आलम यह रहा कि देखते ही देखते पंक्चर कि दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने मऊभंडार के ओपी प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता और उप मुखिया रुपेश दूबे को दी। ओपी प्रभारी व उप मुखिया ने तत्काल एचसीएल-आईसीसी और झारखंड सरकार के अग्निशमन विभाग को सूचित किया। वहीं, अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अच्छी बात यह रही कि पास की अन्य दुकान आग की चपेट में आने से बच गई।

वहीं, एक दुकान में रखी गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आने से बच गया। समय रहते यदि दमकल विभाग कि टीम आग पर काबू नहीं पाती तो निश्चित रुप से जान-माल का बड़ा नुकसान पहुंच सकता था। हालांकि आग कैसे लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मालूम हो कि इससे पूर्व भी मऊभंडार चौक पर तीन दफा आग लगने कि घटना हो चुकी है, जिससे कई दुकानदार प्रभावित हुए हैं। लोग ऐसी घटना के पीछे असामाजिक तत्वों कि साजिश बता रहे हैं।

READ ALSO: Bodam Filaria Elimination Campaign : बोड़ाम में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, जानें किन्हें खानी है दवा

Related Articles