Dhanbad : गुरुग्राम के सेक्टर 50 थाना क्षेत्र के सेक्टर 49 स्थित स्पेज आइटी पार्क टावर की आठवीं मंजिल से कूदकर एक कर्मचारी ने खुदकुशी कर ली। उसकी क्षत-विक्षत लाश नीचे परिसर में पाई गई। घटना मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे की है।

आठवीं मंजिल पर ही है मैनेजर का ऑफिस
युवक जिस फ्लोर से कूदा है उसी फ्लोर पर संचालित कंपनी के आफिस में वह मैनेजर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की कर इंक्वायरी शुरू कर दी गई है।
नाइट ड्यूटी कर रहे थे मैनेजर
मृत युवक 34 वर्षीय वरुण शंकर है। वरुण मूल रूप से झारखंड के धनबाद जिले के झरिया के रहने वाले थे। वह गुरुग्राम की आइटी कंपनी सेंट मार्टिन में मैनेजर थे। वह पत्नी के साथ सोहना की सोसायटी में रह रहे थे। जब घटना हुई तब उनकी नाइट ड्यूटी चल रही थी।
सुबह 4:30 कंट्रोल रूम को किया था फोन
सेक्टर 50 थाना पुलिस ने बताया कि स्पेज आइटी पार्क के कुछ सुरक्षा गार्डों ने मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी थी। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कंपनी आफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो पता चला कि वरुण ने आठवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की है।
सीसीटीवी में कैद हो गई घटना
सीसीटीवी फुटेज में वह आफिस की खिडकी से कूदते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मृतक की पत्नी और आफिस के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की है। मगर, खुदद के कारणों का पता नहीं चल सका। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
Read Also: Dhanbad: धनबाद में लोन रिकवरी एजेंट की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

