Home » Jamshedpur Crime News Today : गोलमुरी पुलिस ने छापामारी कर बरामद किया 256 पैकेट डोडा, दुकानदार गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News Today : गोलमुरी पुलिस ने छापामारी कर बरामद किया 256 पैकेट डोडा, दुकानदार गिरफ्तार

नकली मसाला और खाद्य सामग्री भी जब्त

by Mujtaba Haider Rizvi
Golmuri police raid fake doda powder seizure
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : गोलमुरी पुलिस ने हिंदू बस्ती में बलराम महतो की दुकान पर छापामारी कर खाद्य सामग्री बरामद की है। इनके पास से दुकान से बड़ी संख्या में नकली 256 पैकेट डोडा के अलावा मसाला और खाद्य सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने बलराम महतो को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। जब्त सामान को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

दुकान में बेचा जा रहा था मिलावटी सामान

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी एसके चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हिंदू बस्ती लाइन नंबर दो के रहने वाले बलराम महतो की दुकान में नकली सामान बेचा जा रहा है। इस पर पुलिस ने छापामारी की। वहां से 54 पैकेट नकली सोना चना बेसन, शिव हॉल वेट चक्की का 33 पैकेट नकली आटा, नकली पी टर्मरिक पाउडर का 152 पैकेट, पीएरेड चिल्ली का पैकेट, रिश्ता चक्की का फ्रेश आटा आदि बरामद हुआ है। इस तरह कुल 88 किलोग्राम सामान बरामद किया गया है।

मादक पदार्थ की श्रेणी में आता है डोडा

दुकान के अंदर से प्लास्टिक की बोरियों में काफी खाद्य सामग्री भी बरामद की गई हैं। डोडा पाउडर जैसा पदार्थ बरामद हुआ है। डोडा पाउडर जैसे पदार्थ के कुल 256 पैकेट बरामद किए गए हैं। डोडा पाउडर मादक पदार्थ की श्रेणी में आता है।

जब्त किए गए 16 मोबाइल फोन

साथ ही एक फोल्डिंग कवर में 16 आईफोन भी जब्त किए गए हैं। सिटी एसपी ने बताया कि दुकानदार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। जब्त सामग्री को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

Read Also: Sahibganj Crime : साहिबगंज में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखे जाने के बाद मां ने कर दी बेटे की हत्या

Related Articles