Home » Cobra Battalion Jawan Martyred : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में पलामू निवासी सहित तीन जवान शहीद, जानेें कैसे हुई दुर्घटना

Cobra Battalion Jawan Martyred : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में पलामू निवासी सहित तीन जवान शहीद, जानेें कैसे हुई दुर्घटना

Jharkhand Hindi News : कोबरा बटालियन के थे चारों जवान

by Mujtaba Haider Rizvi
Cobra Battalion Jawan Martyred
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार की दोपहर एक सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के तीन जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों में एक पलामू के हैदर नगर प्रखंड के रानीदेवा गांव का रहने वाला मुकेश कुमार भी है। जैसे ही गांव में घटना की सूचना पहुंची यहां शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजन धमतरी के लिए रवाना हो गए हैं। बताते हैं कि 201 कोबरा बटालियन के जवान डिजायर कार से जगदलपुर से लौट रहे थे। खपरी बाईपास के पास उनकी तेज रफ्तार कार किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

हादसे में उड़ गए कार के परखच्चे

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रक के नीचे घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की कार की छत उखड़ गई। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। इलाके के लोग फौरन घटनास्थल पर पहुंचे। बचाव कार्य शुरू किया गया। घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। पुलिस भी राहत दल के साथ मौके पर पहुंची। गैस कटर की मदद से कार को काटकर अंदर से जवानों को निकाला गया। चार जवान मौके पर ही दम तोड़ चुके थे। जबकि एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पलामू में शोक की लहर

बताया जा रहा है कि मृतक जवानों में एक झारखंड के पलामू जिले की रानीदेवा गांव का रहने वाला था। उसके निधन की सूचना दोपहर को गांव पहुंची। परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। इस हृदय विदारक घटना से पलामू जिले में गहरा शोक फैल गया है।

Read Also- Vikram Sharma Murder Case: विक्रम शर्मा हत्याकांड में तीन आरोपियों की हुई पहचान, गिरफ्तारी के लिए RAID कर रही देहरादून पुलिस

Related Articles

Leave a Comment