Home » Palamu Crime: पलामू में SP रीष्मा रमेशन के नाम से बनाया गया फर्जी Whatsapp अकाउंट, पुलिस कर रही जांच

Palamu Crime: पलामू में SP रीष्मा रमेशन के नाम से बनाया गया फर्जी Whatsapp अकाउंट, पुलिस कर रही जांच

एसपी ने लोगों को चेताया, वरिष्ठ अधिकारियों को दी सूचना

by Mujtaba Haider Rizvi
Fake WhatsApp account in name of Palamu SP
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : पलामू की पुलिस अधीक्षक रीश्मा रमेशन के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया है। इस फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट का सोमवार को पता चला। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पता लगाया जा रहा है कि आखिर यह फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट किन साइबर अपराधियों ने बनाया है।

साइबर अपराधी के खिलाफ होगी कार्रवाई

Fake WhatsApp account in name of Palamu SP
Fake WhatsApp account in name of Palamu SP

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करने के बाद आरोपी साइबर अपराधी को जेल भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाने के बाद लोगों से संपर्क करने की भी कोशिश की गई है। फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट के बारे में एसपी ने भी सूचना मिलने के बाद अलर्ट जारी किया है।

एसपी ने लोगों से होशियार रहने को कहा

उन्होंने लोगों से कहा है कि वह होशियार रहें और इस फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट के चक्कर में नहीं आएं। एसपी ने इस संबंध में झारखंड पुलिस मुख्यालय, उपयुक्त, डीआईजी पलामू सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी है। एसपी ने कहा कि व्हाट्सएप नंबर 7061147269 से यह फर्जी अकाउंट पलामू पुलिस अधीक्षक के नाम से बनाया गया है। ऐसे में लोग सावधान रहें और किसी तरह के प्रलोभन में ना आएं। अगर इस फर्जी अकाउंट से किसी से संपर्क किया जाता है तो वह इसकी सूचना नजदीक के थाने या पुलिस से करे।

Read Also: JHARKHAND HIGH COURT NEWS: न्यायमूर्ति से नोक-झोंक मामले में आ गया HC का फैसला, जानें क्या हुआ

Related Articles

Leave a Comment