Home » RANCHI NEWS: नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारी तेज, डिस्पैच सेंटर का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

RANCHI NEWS: नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारी तेज, डिस्पैच सेंटर का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त अधिकारियों के लिए द्वितीय चरण का प्रशिक्षण जारी

by Vivek Sharma
नगरपालिका चुनाव 2026 की तैयारी तेज, प्रेक्षक ने सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 को सफल, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। 21 फरवरी को मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम स्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए सामग्री कोषांग में मतदान से जुड़ी सामग्रियों की पैकेजिंग, लेबलिंग, सीलिंग और सुरक्षित स्टोरेज की व्यवस्था की जा रही है।

इसी क्रम में सामान्य प्रेक्षक संदीप कुमार दोराईबुरु ने रांची नगर निगम क्षेत्र में सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान दलों के लिए तैयार किट, स्टेशनरी सामग्री की पैकिंग और प्रत्येक केंद्र के लिए वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने डिस्पैच के दिन अव्यवस्था से बचने के लिए चेकलिस्ट आधारित सत्यापन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर स्तर पर सतर्कता जरूरी है।

दूसरी ओर निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त अधिकारियों के लिए द्वितीय चरण का प्रशिक्षण भी आयोजित किया जा रहा है। एसडीओ कुमार रजत ने मोरहाबादी स्थित प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को निष्पक्षता व जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण में मतदान पूर्व तैयारियों, मतदान दिवस की प्रक्रिया, सीलिंग, दस्तावेज संधारण, गोपनीयता, दिव्यांग व वृद्ध मतदाताओं की सुविधा और आचार संहिता अनुपालन से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।जिलास्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ अधिकारियों की शंकाओं का समाधान भी किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment