140
चक्रधरपुर : खरसंवा -डेंगवापोसी रेल खंड के चाईबासा स्टेशन के आउटर में मालगाड़ी की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक दिनेश कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिहार के कैमूर थाना अंतर्गत मोहनिया गांव निवासी दिनेश कुमार चाईबासा के मुफस्सिल थाना अंतर्गत खप्परसाई में रह रहा था। गुरुवार की सुबह अपने घर से वह शौच करने के लिए अमला टोला अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान एक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को घटना स्थल से उठाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

