Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड के बेनगाड़िया गांव में जंगली हाथी के हमले में घायल चंपा हेंब्रम की इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिजनों को तत्काल राहत के रूप में ₹20 हजार की सहायता राशि दी गई है।

68 वर्षीय चंपा हेंब्रम को हाथी ने गुरुवार की सुबह तब खदेड़ कर पटक दिया था, जब वह शौच के लिए बाहर निकले थे। इस हमले में उनका एक पैर बुरी तरह चोटिल हो गया था और शरीर पर काफी जगह चोट आई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा में उन्हें भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें ओडिशा के बारीपदा रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान यहीं उनकी शुक्रवार को मौत हुई है।
कई दिनों से घूम रहा है जंगली हाथी
परिजनों का कहना है कि पिछले कई दिनों से इलाके में एक जंगली हाथी घूम रहा है। इससे लोग दहशत में हैं। इलाके के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को फोन कर मामले की सूचना दी। लेकिन वन विभाग का कोई भी कर्मचारी उस क्षेत्र में लोगों को हाथियों के हमले से बचाने के लिए नहीं पहुंचा। ना ही हाथियों को वहां से हटाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग हाथी को सुरक्षित रूप से जंगल की तरफ खदेड़े। ताकि लोग आराम से रह सकें।
Read also Jamshedpur Crime : सीतारामडेरा से DAV पब्लिक स्कूल की छात्रा लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

