Home » RANCHI NEWS: मानसून को लेकर तैयारी तेज, जनगणना कार्यों की नगर आयुक्त ने की समीक्षा, देखें नगर निगम की खबरें एक क्लिक पर

RANCHI NEWS: मानसून को लेकर तैयारी तेज, जनगणना कार्यों की नगर आयुक्त ने की समीक्षा, देखें नगर निगम की खबरें एक क्लिक पर

शहर में स्वच्छता, विकास कार्यों और जनगणना की तैयारियों को लेकर बैठक व कार्यक्रम आयोजित

by Vivek Sharma
RANCHI: रांची नगर निगम ने मानसून तैयारी, स्वच्छता व्यवस्था, विकास योजनाओं और जनगणना 2027 को लेकर महत्वपूर्ण बैठकें कीं।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची नगर निगम ने शहर में स्वच्छता व्यवस्था, विकास कार्यों और जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर सोमवार को कई महत्वपूर्ण बैठक व कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेयर रोशनी खलखो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मानसून से पहले शहर को जलजमाव, गंदगी और मच्छरों की समस्या से बचाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई। जिसमें स्वच्छता और स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों के साथ विभिन्न वार्डों में बड़े-छोटे नालों की सफाई, खुले नालों को स्लैब से ढकने, सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाने तथा नियमित फॉगिंग व ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इसके अलावा जहां नालियों पर अतिक्रमण है, उन्हें हटाने और संकरी गलियों में छोटे कचरा वाहन या रिक्शा गाड़ियों की व्यवस्था करने पर भी निर्णय लिया गया। बड़े नालों की साप्ताहिक सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। मेयर ने कहा कि नगर निगम बारिश के मौसम से पहले पूरी तैयारी में जुट गया है ताकि लोगों को जलजमाव, कचरा उठाव और मच्छरों के प्रकोप जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। बैठक में डिप्टी मेयर नीरज कुमार, अपर नगर आयुक्त संजय कुमार समेत कई पार्षद और अधिकारी मौजूद रहे।

पीसीसी रोड व नाली का शिलान्यास

शहर के विकास कार्यों को गति देने के लिए वार्ड संख्या 13 के सुखदेवपूरम केतारी बगान रोड नंबर-2 में पीसीसी पथ और आरसीसी नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस योजना का संयुक्त रूप से शुभारंभ रांची के विधायक सीपी सिंह और मेयर रोशनी खलखो ने किया। कार्यक्रम में डिप्टी मेयर, सुजीत शर्मा और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। नगर निगम का कहना है कि इस परियोजना से स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क और जल निकासी की सुविधा मिलेगी।

हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन की समीक्षा

वहीं जनगणना 2027 के तहत 16 मई से शुरू हुए हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन और मकानों की गणना कार्य की समीक्षा की गई। नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिसमें अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रगणकों को घर-घर सर्वेक्षण में हरसंभव सहयोग दिया जाए और सभी वार्डों में नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। नगर आयुक्त ने कहा कि जनगणना जैसे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुपस्थित प्रगणकों और पर्यवेक्षकों पर जनगणना अधिनियम 1948 और जनगणना नियमावली 1990 के तहत कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। बैठक में उप नगर आयुक्त, स्वच्छता अधीक्षक, नगर प्रबंधक और विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

READ ALSO: Jamshedpur News : कारा सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, घाघीडीह जेल की पेयजल समस्या जल्द दूर करने के निर्देश

Related Articles

Leave a Comment