Home » Jamshedpur News : कारा सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, घाघीडीह जेल की पेयजल समस्या जल्द दूर करने के निर्देश

Jamshedpur News : कारा सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, घाघीडीह जेल की पेयजल समस्या जल्द दूर करने के निर्देश

by Mujtaba Haider Rizvi
Ghaghidih Jail Security Review
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के डीसी ऑफिस सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय कारा घाघीडीह, मंडल कारा साकची और उपकारा घाटशिला की सुरक्षा, आधारभूत सुविधाओं और संचालन व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान केंद्रीय कारा घाघीडीह में पेयजल समस्या और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष चर्चा हुई। उपायुक्त ने जेल परिसर में खराब पड़े चापाकलों की जल्द मरम्मत कराने और पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कारा परिसरों में मूलभूत सुविधाओं के साथ सुरक्षा व्यवस्था को हर स्तर पर मजबूत बनाए रखना जरूरी है।

समीक्षा के दौरान जेल परिसरों की निगरानी व्यवस्था, वॉच टावरों की सक्रियता, नियमित पेट्रोलिंग, औचक निरीक्षण और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि कारा सुरक्षा अत्यंत संवेदनशील विषय है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का लगातार पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता कैदियों की सुरक्षा, जेल परिसर में अनुशासन और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना है, ताकि जेल प्रबंधन प्रभावी और व्यवस्थित तरीके से संचालित हो सके।

बैठक में रूरल एसपी, धालभूम एसडीएम, एएसपी, डीटीओ, धालभूम एसडीओ, घाटशिला एसडीपीओ, डीएसपी मुख्यालय, कारा अधीक्षक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Read Also: Jamshedpur Chain Snatching: साकची में बदमाशों ने महिला से कर ली चेन छिनतई, लोगों को डराने के लिए की हवाई फायरिंग

Related Articles