Home » THE PHOTON NEWS IMPACT: जमीन से बाहर आई सीमेंट की कुर्सियां, जानें क्या है पूरा मामला

THE PHOTON NEWS IMPACT: जमीन से बाहर आई सीमेंट की कुर्सियां, जानें क्या है पूरा मामला

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के बाहर लगी सीमेंट की कुर्सियों को कर दिया गया था अंडरग्राउंड

by Vivek Sharma
जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पार्क
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची के कचहरी चौक स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के बाहर जमीन में दब चुकी सीमेंट की कुर्सियों को आखिरकार बाहर निकाल लिया गया है। वहीं इसे स्टेडियम के बाहर फिर से लगा दिया गया है। जिससे कि लोग वहां पर बैठ सके। बता दें कि इस खबर को द फोटोन न्यूज ने प्रमुखता से उठाया था। जिसमें बताया था कि कैसे लोगों के बैठने के लिए लगाई गई सीमेंट की कुर्सियां अंडरग्राउंड हो रही है। खबर छपने के बाद सम्बंधित विभाग ने इसे गंभीरता से लिया और कुर्सियों को जमीन के अंदर से बाहर निकाल दिया गया है।

READ ALSO:RANCHI NAGAR NIGAM: नगर निगम का अनोखा कारनामा, देखें क्या कर दिया

सांसद ने किया था डोनेट

स्टेडियम पार्क के बाहरी हिस्से में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण और विकास कार्य कराया गया है। इसी दौरान राहगीरों और पार्क आने-जाने वाले लोगों के बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सियां लगाई गई थी। लेकिन डेवलपमेंट वर्क के दौरान इन कुर्सियों को अंडग्राउंड कर दिया गया था। कुछ कुर्सियों के ऊपर पौधे तक लगा दिए गए थे, जिससे वे पूरी तरह उपयोग से बाहर हो गई थीं। लोगों ने इसे नगर निगम की लापरवाही बताते हुए नाराजगी जताई थी। उनका कहना था कि ये कुर्सियां राज्यसभा सांसद मद से आम लोगों की सुविधा के लिए लगवाई गई थीं। जिससे कि बुजुर्ग, महिलाएं और राहगीर बैठकर आराम कर सकें।

Chaibasa Elephant Attack : पश्चिमी सिंहभूम में जंगली हाथियों का उत्पात, दो घर क्षतिग्रस्त, फसल बर्बादREAD ALSO:

Related Articles

Leave a Comment