घाटशिला : चाकुलिया नगर पंचायत के मतदान को लेकर मतदाताओ में दिख रहा गजब का उत्साह 3 बजे तक 64.2 प्रतिशत मतदान हुआ है। संध्या पांच बजे तक मतदान होना है। ज्ञात हो कि राज्यभर में हो रहे निकाय चुनाव के तहत पूर्वी सिंहभूम के तीन निकाय में भी तय समय के अनुसार सुबह 7 बजे से मतदान आरंभ हो गया।

नगरपालिका चुनाव में मताधिकार के प्रयोग को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। अगर मतदान के प्रतिशत की बात करें तो अपरान्ह 3 बजे तक जो आंकड़े जिला प्रशासन से उपलब्ध कराए गए हैं, उनके अनुसार मानगो नगर निगम में सबसे कम और चाकुलिया नगर पंचायत में सर्वाधिक मतदान हुआ है। जुगसलाई नगर परिषद में मानगो से अधिक और चाकुलिया से कम प्रतिशत मतदान हुआ है।
कहां और कितने प्रतिशत हुआ मतदान
मिली जानकारी के अनुसार मतदान शुरू होने के 2 घंटे (सुबह 9 बजे तक) में मानगो में 8.4, जुगसलाई में 11.4 और चाकुलिया में 14.4 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सुबह पूर्वान्ह 11 बजे तक मानगो में 19.5, जुगसलाई में 24.2 और चाकुलिया में 33.8 प्रतिशत मतदान हुआ।
इस क्रम में अपरान्ह 1 बजे तक मानगो में 31.5, जुगसलाई में 38.4 और चाकुलिया में 50.1 प्रतिशत जबकि दोपहर 3 बजे तक चाकुलिया में 64 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। चाकुलिया के वार्ड संख्या 4 में 79.20 सबसे अधिक एवं सबसे कम वार्ड संख्या 12 में 3 बजे तक 57.10 प्रतिशत मतदान हुआ है।
Read Also- Mango Nagar Nigam Voting LIVE : चाकुलिया में अभी भी सर्वाधिक मतदान, दूसरे नंबर पर जुगसलाई

