Home » RANCHI RAIL NEWS : रांची से जलालपुर पनवारा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

RANCHI RAIL NEWS : रांची से जलालपुर पनवारा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

22 कोच वाले इस ट्रेन का 5 ट्रिप होगा परिचालन

by Vivek Sharma
रांची के टाटी स्टेशन पर विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। कई ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : त्योहार पर ट्रेनों में भीड़ अधिक होती है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 08105/08106 रांची-जलालपुर पनवारा (कन्नौज, उत्तर प्रदेश) होली स्पेशल के परिचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेन 5 ट्रिप चलेगी। इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच,  सामान्य श्रेणी के 2 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 16 कोच वातानुकूलित 3-टियर का 1 कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर का 1 कोच समेत कुल 22 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 08105 रांची- जलालपुर पनवारा होली स्पेशल यात्रा प्रारम्भ दिनांक 02/03/2026 से 30/03/2026 तक प्रत्येक सोमवार को रांची से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का रांची प्रस्थान (सोमवार) 22:50 बजे, मुरी आगमन 23:56 बजे, प्रस्थान 00:01 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 00:55 बजे, प्रस्थान 01:00 बजे, धनबाद आगमन 03:45 बजे प्रस्थान 03:50 बजे,  चित्तरंजन आगमन 05:29 बजे प्रस्थान 05:31 बजे, जसीडीह आगमन 07:10 बजे प्रस्थान 07:12 बजे, बरौनी आगमन 10:45 बजे प्रस्थान 10:50 बजे, समस्तीपुर आगमन 12:20 बजे प्रस्थान 12:25 बजे, दरभंगा आगमन 13:20 बजे प्रस्थान 13:25 बजे एवं जलालपुर पनवारा आगमन (मंगलवार) 16:00 बजे होगा |

 ट्रेन संख्या 08106 जलालपुर पनवारा- रांची होली स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 03/03/2026 से 31/03/2026 तक प्रत्येक मंगलवार को जलालपुर पनवारा से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का जलालपुर पनवारा प्रस्थान (मंगलवार) 18:00 बजे, दरभंगा आगमन 19:30 बजे प्रस्थान 19:35 बजे, समस्तीपुर आगमन 21:20 बजे प्रस्थान 21:25 बजे, बरौनी आगमन 22:25 बजे प्रस्थान 22:35 बजे, जसीडीह आगमन 03:02 बजे प्रस्थान 03:04 बजे, चित्तरंजन आगमन 04:08 बजे प्रस्थान 04:10 बजे, धनबाद आगमन 06:55 बजे प्रस्थान 07:00 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 08:55 बजे, प्रस्थान 09:00 बजे, मुरी आगमन 10:28 बजे प्रस्थान 10:30 बजे एवं रांची आगमन 12:15 बजे होगा।

Related Articles