Home » Dhanbad Accident: निरसा MLA अरूप चटर्जी की गाड़ी में बेकाबू टैंकर ने मारी टक्कर; बाल-बाल बचे विधायक

Dhanbad Accident: निरसा MLA अरूप चटर्जी की गाड़ी में बेकाबू टैंकर ने मारी टक्कर; बाल-बाल बचे विधायक

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : निरसा विधायक अरूप चटर्जी मंगलवार को सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। एक बेकाबू टैंकर ने विधायक की स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। विधायक सुरक्षित हैं। वहीं टैंकर चालक को पकड़ लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना निरसा हटिया मोड़ के पास नेशनल हाईवे 19 (NH-19) पर हुई।

दुर्घटना में विधायक की गाड़ी का दाहिना हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, लेकिन गनीमत यह रही कि विधायक, उनके चालक और बॉडीगार्ड को कोई चोट नहीं आई।
सुबह करीब 10:30 बजे विधायक अरूप चटर्जी अपने राजा कोलियरी स्थित आवास से निरसा पार्टी कार्यालय जा रहे थे। उनकी स्कॉर्पियो हटिया मोड़ पर NH-19 की तरफ मुड़ी, तभी एक तेज रफ्तार टैंकर (नंबर: WB 57 Q 9700) ने गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी।

टैंकर चालक से पुलिस कर रही पूछताछ

समर्थकों और पुलिस की मदद से टक्कर मारने वाले टैंकर को पकड़ लिया गया। निरसा थाना पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है। पुलिस टैंकर चालक बबलू सहानी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

चालक ने पुलिस को बताया कि वह टैंकर में एथनाल लोड करने के लिए मालदा (पश्चिम बंगाल) से निरसा के तेतुलिया स्थित अंकुर बायोकेम प्राइवेट लिमिटेड जा रहा था। हटिया मोड़ पर अचानक भीड़ सामने आ जाने के कारण वह भारी वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और गलती से विधायक की गाड़ी में टक्कर लग गई।

सूचना मिलते ही घटना स्थल पर स्थानीय लोगों और विधायक समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई। माहौल को बिगड़ता देख विधायक ने स्वयं मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रित किया। फिर भीड़ को वहां से हटाया गया।

दुर्घटना के बाद विधायक अरूप चटर्जी ने अपने समर्थकों को आश्वस्त किया कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है। नुकसान सिर्फ गाड़ी का हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Read Also : ACB Raid: खर्चा-पानी मांगना महंगा पड़ा, बोकारो पुलिस का ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment