Home » West Singhbhum News : छोटानागरा में ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, सीआरपीएफ जवानों ने बचाई चालक-खलासी की जान

West Singhbhum News : छोटानागरा में ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, सीआरपीएफ जवानों ने बचाई चालक-खलासी की जान

West Singhbhum News : लोगों ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सीआरपीएफ जवान न केवल सुरक्षा का भरोसा दे रहे हैं, बल्कि मानवता की मिसाल भी पेश कर रहे हैं।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र में सैडल-मनोहरपुर मुख्य सड़क मार्ग पर मंगलवार को एक ट्रेलर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास तैनात सीआरपीएफ के जवान तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जवानों ने बिना समय गंवाए अपने पास उपलब्ध फर्स्ट एड किट से दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया।

इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा काफी भयावह था। दुर्घटना में ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल चालक और खलासी दर्द से कराह रहे थे। सीआरपीएफ जवानों की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता के कारण उन्हें समय पर सहायता मिल सकी।

सारंडा के दुर्गम और नक्सल प्रभावित जंगलों में सीआरपीएफ के जवान दिन रात सुरक्षा अभियान में जुटे रहते हैं। इसके साथ ही उनका मानवीय चेहरा भी लगातार सामने आ रहा है। बंदूक और बुलेटप्रूफ जैकेट के बीच कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी निभाने वाले यही जवान संकट की घड़ी में आम लोगों के लिए फरिश्ता साबित हो रहे हैं।

दुर्घटना स्थल पर जवानों द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता और तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सीआरपीएफ जवान न केवल सुरक्षा का भरोसा दे रहे हैं, बल्कि मानवता की मिसाल भी पेश कर रहे हैं।

Read Also: West Singhbhum News : क्लस्टर सिस्टम में होगा बदलाव, विवि ने प्राचार्यों से मांगे सुझाव, वर्कर्स कॉलेज में इतिहास समेत कई विषयों को जोड़ने का प्रस्ताव

Related Articles

Leave a Comment