चाईबासा: टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिला के महिला कॉलेज चाईबासा के बी.एड. विभाग में मंगलवार को एक दिवसीय टीबी जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी (टीबीएमबीए) दीपक ठक्कर ने मेरा भारत के अंतर्गत एनएसएस के सभी वॉलंटियर्स को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया।
कार्यक्रम में वॉलंटियर्स का कराया गया पंजीकरण
कार्यक्रम में टी.बी. के लक्षणों, जांच प्रक्रिया, दवा की अवधि, टी.बी. मुक्त भारत अभियान तथा साइकोसोशल सपोर्ट (पीएसएस) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, सभी वॉलंटियर्स का ऑनलाइन निश्चय पोर्टल में पंजीकरण भी कराया गया।
वॉलंटियर्स को किया गया प्रेरित
ठक्कर ने वॉलंटियर्स को सफलता की कहानियां (सक्सेस स्टोरी) गढ़ने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे समुदाय में टीबी उन्मूलन के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में उपस्थितगण
कार्यक्रम में एनएसएस पदाधिकारी डॉ. अर्पित सुमन, बी.एड. विभागाध्यक्ष मोबारक करीम हाशमी, डॉ. राजीव नमता, डॉ. पुष्पा कुमारी, ओम प्रकाश ठाकुर (डीपीपीएमसी) तथा अविनाश कुमार सिन्हा (एसटीएफ) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
टीबी मुक्त भारत अभियान को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम- डॉ. अर्पित
डॉ. अर्पित सुमन ने कहा कि यह प्रशिक्षण एनएसएस वॉलंटियर्स को टीबी मुक्त भारत अभियान को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हम सभी मिलकर जागरूकता फैलाएंगे।
Read Also- Joba Majhi statement : जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है अबुआ दिशोम बजट : जोबा माझी

