Home » ⁩Jamshedpur News: होली से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब पर सख्ती, दो जगह छापेमारी में बड़ी मात्रा में शराब जब्त

⁩Jamshedpur News: होली से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब पर सख्ती, दो जगह छापेमारी में बड़ी मात्रा में शराब जब्त

त्योहार के पहले तक चलेगा उत्पाद विभाग का यह अभियान

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : होली के त्योहार को देखते हुए अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग ने जमशेदपुर में सघन अभियान तेज कर दिया है। इसी सिलसिले में मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है।

आरोपी को नहीं पकड़ सकी विभागीय टीम

पहली कार्रवाई बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ट्यूबगेट के पास मुखी बस्ती में की गई। यहां सुशांत मुखी के घर से झारखंड राज्य में प्रतिबंधित किंग्स गोल्ड ब्रांड की विदेशी शराब की दो कार्टन सहित कुल 18 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। छापेमारी से पहले आरोपी को सतर्क किए जाने के कारण वह मौके से फरार हो गया। उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

परसूडीह में भी हुई छापेमारी

दूसरी छापेमारी, परसुडीह थाना क्षेत्र के कालीमाटी टोला, सोपोडेरा में हुई। यहां गौतम कुमार खटुआ उर्फ बबलू के घर से 30 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। इस मामले में भी उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।
प्रशासन ने साफ किया है कि होली के दौरान अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment