Home » Jamtara Murder : जामताड़ा में नदी किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Jamtara Murder : जामताड़ा में नदी किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह नदी किनारे एक 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
जामताड़ा में हत्या
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamtara : जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह नदी किनारे एक 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मौत के हर पहलू की पड़ताल कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पाबिया से काशीटॉड जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित पुल के पास गुरुवार सुबह करीब छह बजे स्थानीय लोगों ने नदी किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद तुरंत नारायणपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

जांच के दौरान मृतक की पहचान अशोक रवानी (35) के रूप में हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्थानीय लोगों  का कहना है कि युवक की हत्या कहीं और की गई होगी और पहचान छिपाने या साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को नदी किनारे फेंक दिया गया। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने लाई जा सके। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

Read also Latehar Latest News : NH-75 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौत

Related Articles