Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर कोर्ट गेट के बाहर युवक का कथित अपहरण, देर रात मानगो में छोड़कर फरार हुए

Jamshedpur News : जमशेदपुर कोर्ट गेट के बाहर युवक का कथित अपहरण, देर रात मानगो में छोड़कर फरार हुए

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित ह्यूम पाइप चंडीनगर निवासी सुशील डे के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। घटना बुधवार को दोपहर जमशेदपुर सिविल कोर्ट परिसर के गेट नंबर-3 के पास की बताई जा रही है। पुलिस गुरुवार को मामले में शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई है।

परिजनों के मुताबिक, सुशील डे अपने एक साथी के साथ बाइक के पास खड़ा था। इसी दौरान काले रंग की एक थार गाड़ी (कार) वहां पहुंची। आरोप है कि गाड़ी से उतरे अजीत मंडल और उसके एक सहयोगी ने पहले सुशील के साथ मारपीट की और फिर उसे जबरन कार में बैठाकर कदमा की ओर ले गए।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस हरकत में आ गई। इस बीच कथित अपहरण में इस्तेमाल की गई कार का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस की सक्रियता बढ़ने के बाद आरोपी देर रात सुशील डे को मानगो स्थित उलीडीह थाना क्षेत्र में छोड़कर वाहन समेत फरार हो गए। सूत्रों का कहना है कि अजीत मंडल पिछले चार-पांच महीने से सुशील डे की तलाश कर रहा था। हालांकि, इस कथित अपहरण के पीछे की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

परिजनों ने घटना की सूचना सीतारामडेरा और उलीडीह थाना पुलिस को दे दी है।

Read also – Ranchi News: रांची के हर वार्ड में बनेगा ओपन जिम, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने किया प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण

Related Articles

Leave a Comment