Home » परसुडीह में अपहरण और जानलेवा हमले का मामला गरमाया, पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई में देरी का लगाया आरोप

परसुडीह में अपहरण और जानलेवा हमले का मामला गरमाया, पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई में देरी का लगाया आरोप

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur Crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में 17 जून 2026 को हुए कथित अपहरण और जानलेवा हमले का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि 17 जून की रात एक कान्वाई चालक का अपहरण कर उसे स्कूटी से कई स्थानों पर ले जाया गया और चापड़, लोहे के पंच तथा बोल्डर से बेरहमी से हमला किया गया। हमले में चालक की एक आंख गंभीर रूप से घायल हो गई। गुरुवार को पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि घायल को पहले इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर कर दिया। फिलहाल उसका रिम्स में इलाज जारी है।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, घटना के दौरान शोर सुनकर स्थानीय बस्ती के लोग मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी अपनी एक स्कूटी मौके पर छोड़कर फरार हो गए। बाद में स्थानीय लोगों ने उक्त स्कूटी पुलिस के हवाले कर दी।

बस्तीवासियों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब दो घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर पहुंचे कुछ पुलिसकर्मी नशे की हालत में थे। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पीड़ित पक्ष का दावा है कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है, जिसमें कथित रूप से आरोपियों की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। उनका कहना है कि यह फुटेज जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकता है।

मामले में परसुडीह थाना की पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही थी। वहीं, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि, इस आरोप पर पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है।

Read also – Jamshedpur News : जमशेदपुर कोर्ट गेट के बाहर युवक का कथित अपहरण, देर रात मानगो में छोड़कर फरार हुए

Related Articles

Leave a Comment