Home » Jamshedpur Murder: बागबेड़ा में पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने टांगी से मार कर की बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jamshedpur Murder: बागबेड़ा में पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने टांगी से मार कर की बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Bagbera family dispute murder case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कांचा गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। यहां छोटे भाई मनीष मार्डी ने पिता से झगड़ा कर रहे बड़े भाई शेरू मार्डी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार किए हैं। गंभीर रूप से घायल शेरू मार्डी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत होने के बाद पुलिस ने बुधवार को हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पिता को बचाने के लिए पहुंचा था मनीष

पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले मनीष मार्डी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताते हैं कि शेरू मार्डी खेती किसानी का काम करता था। वह शराब का आदी था। मंगलवार को देर रात वह शराब पीकर घर पहुंचा था और पिता से उलझ गया।

धीरे-धीरे कहा सुनी मारपीट में बदल गई। मनीष मार्डी अपने पिता को बचाने आया तो शेरू मार्डी उससे भिड़ गया। गुस्से में आकर मनीष मार्डी ने कुल्हाड़ी उठाकर शेरू मार्डी पर कई वार कर दिए।

कुल्हाड़ी के वार के बाद खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरा शेरू

इससे शेरू मार्डी खून से तर-बतर होकर गिर गया। परिजन उसे एमजीएम अस्पताल ले गए। यहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया था। रिम्स में मंगलवार की देर रात लगभग 1:30 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने छोटे बेटे मनीष मार्डी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मनीष मार्डी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

Read also: SC Relief Hemant Soren : CM हेमंत सोरेन को उच्चतम न्यायालय से मिली ‘सुप्रीम राहत’, ED की क्रिमिनल कार्रवाई पर रोक

Related Articles

Leave a Comment