Home » Ranchi Municipal Election Result LIVE : रांची में शुरू हुई पहले राउंड की काउंटिंग, कुछ देर में आएंगे रुझान

Ranchi Municipal Election Result LIVE : रांची में शुरू हुई पहले राउंड की काउंटिंग, कुछ देर में आएंगे रुझान

by Vivek Sharma
Ranchi Municipal Election Result LIVE
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर रखी हैं। मतगणना शुरू हो रही है। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि बुंडू के सभी बूथों की मतगणना पहले राउंड में की जाएगी। वहीं रांची नगर निगम के वार्डों की मतगणना अलग अलग राउंड में होगी। बता दें कि मतगणना का समय 8 बजे रखा गया था। लेकिन मतगणना अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। कुछ उम्मीदवार मतगणना स्थल पर नहीं पहुंचे थे। वहीं उनके पोलिंग एजेंट भी अभी प्रवेश कर रहे हैं।

रांची नगर निगम और बुंडू नगर पंचायत की मतगणना शुरू हो चुकी है। मतपत्रों की गिनती की जा रही है। कुछ देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। बता दें कि निर्धारित समय से लगभग डेढ़ घंटे देरी से काउंटिंग शुरू हुई है।

डीसी पहुंचे मतगणना स्थल

डीसी रांची मंजुनाथ भजन्त्री अभी मतगणना स्थल पर पहुंचे है। उनके साथ डीडीसी सौरभ भुवानिया, एसडीओ कुमार रजत भी मौजूद है। वह मतगणना स्थल में काउंटिंग का जायजा ले रहे हैं। 9 जगहों पर वोटों की गिनती जारी है।

वार्ड 19 से गीता कुमारी जीती। आधिकारिक घोषणा बाकी।

वार्ड 49 से जमीला खातून जीती। आधिकारिक घोषणा बाकी।

वार्ड 1 से नकुल तिर्की जीते। आधिकारिक घोषणा बाकी।

Read Also- Mango, Jugsalai, Chakulia Nagar Nikay Counting LIVE : जमशेदपुर में मानगो, जुगसलाई व चाकुलिया नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू

Related Articles

Leave a Comment