Home » RANCHI NEWS: फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट को लड्डू में मिला ज्यादा फूड कलर, पनीर के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए

RANCHI NEWS: फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट को लड्डू में मिला ज्यादा फूड कलर, पनीर के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए

रांची से लेकर ओरमांझी तक कई दुकानों में रैंडम जांच

by Vivek Sharma
रांची से ओरमांझी तक फूड सेफ्टी विभाग की जांच में लड्डू में अधिक फूड कलर मिला, पनीर के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए। कार्रवाई की तैयारी।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: होली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने रांची से ओरमांझी तक विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान फूड सेफ्टी ऑफिसर (एफएसओ) की टीम ने कई मिठाई दुकानों, होटलों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। इतना ही नहीं संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेज दिया। फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ पवन कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान टीम ने गणगौर, उदय स्वीट्स, बूमबार्ड किचन, बासुदेव होटल, कुची किचेन, जय मां कल्याणी तिलकुट सेंटर, गौरी स्वीट्स, मोटल नीलकमल और राहुल स्वीट्स सहित कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। बता दें कि रांची से ओरमांझी तक चले अभियान के दौरान रैंडम दुकानों में छापेमारी की गई।

टीम ने लिया सैंपल

जांच के दौरान कुछ दुकानों में लड्डू में खाने वाले रंग की अधिक मात्रा पाई गई, जिस पर अधिकारियों ने आपत्ति जताई। पूछताछ में कई दुकानदारों ने बताया कि वे लड्डू बाहर से खरीदकर लाते हैं, इसलिए रंग की मात्रा के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। टीम ने मिलावट की आशंका को देखते हुए लड्डू के नमूने जब्त कर लैब जांच के लिए भेज दिया हैं। इसके अलावा कई होटलों और रेस्टोरेंट से पनीर के नमूने भी लिए गए, ताकि क्वालिटी और शुद्धता की जांच की जा सके। बता दें कि विभाग सैंपल खरीदकर जांच के लिए भेजता है।

लाइसेंस को लेकर नोटिस जारी

फूड सेफ्टी विभाग के एफएसओ ने बताया कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने और मानक के अनुसार खाद्य सामग्री बेचने का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल लाइसेंस को लेकर भी जांच की है। जिनके पास लाइसेंस नहीं था उन्हें नोटिस दिया गया है। हाइजीन का ख्याल रखने का निर्देश भी दिया गया है।

Related Articles

Leave a Comment