Home » Khunti News : खूंटी के शहरी इलाके में कुएं में गिरा जंगली हाथी, निकालने में जुटी वन विभाग की टीम

Khunti News : खूंटी के शहरी इलाके में कुएं में गिरा जंगली हाथी, निकालने में जुटी वन विभाग की टीम

by Rakesh Pandey
khunti news update
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी : झारखंड के खूंटी शहरी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक जंगली हाथी के प्रवेश से अफरातफरी मच गई। आमतौर पर गांव और खेत-खलिहानों तक सीमित रहने वाले हाथी अब शहर की ओर रुख कर रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि हाथी ने किसी व्यक्ति या संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया। वन विभाग और स्थानीय लोगों द्वारा खदेड़े जाने के दौरान हाथी सेरेंग डीह इलाके में एक कुएं में गिर गया। प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई है।

दतिया गांव से नेताजी चौक तक पहुंचा हाथी

जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 9:45 बजे हाथी को दतिया गांव से शहर की ओर आते देखा गया। इसके बाद वह नेताजी चौक की ओर बढ़ा। हाथी को देखकर स्थानीय लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

हाथी नेताजी चौक के समीप स्थित महात्मा गांधी धर्मशाला परिसर में घुस गया। वहां से वह अधिवक्ता प्रदीप गौंझू के आवास परिसर होते हुए नगर भवन परिसर तक पहुंच गया।

वन विभाग और पुलिस ने संभाली स्थिति

शहर में जंगली हाथी के प्रवेश की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। इसके बाद हाथी को मारंगहादा की दिशा में स्थित जंगल क्षेत्र की ओर खदेड़ने की कार्रवाई शुरू की गई।

इसी दौरान हाथी सेरेंग डीह क्षेत्र में स्थित एक खुले कुएं में गिर गया। फिलहाल वन विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है और हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने की रणनीति पर काम कर रही है।

शहर में वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही चिंता का विषय

जंगलों में घटते संसाधन और मानव गतिविधियों के विस्तार के कारण जंगली हाथियों की शहरों की ओर आवाजाही बढ़ी है। इस घटना ने शहरी क्षेत्रों में वन्यजीव प्रबंधन और सुरक्षा उपायों को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Comment