चाईबासा : झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सलियों के खात्मा अभियान में सुरक्षाबलों को एक आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) मिला, जिसे मौके पर ही सुरक्षाबलों ने निष्क्रिय कर दिया। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा 31 मार्च तक सारंडा से नक्सल गतिविधियों को जड़ से उखाड़ फेंकने का समय-सीमा निर्धारित किए जाने के बाद सारंडा क्षेत्र में बड़े पैमाने नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों का चल रहा सर्च अभियान जराईकेला थाना क्षेत्र पहुंचा। यहां एदेलबेड़ा से बाबुडेरा जाने वाली सड़क के किनारे एक शक्तिशाली इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया गया।
यहां बता दें कि सारंडा में सुरक्षाबलों के रोकने के लिए नक्सलियों द्वारा जगह-जगह आईईडी रखा गया है, ताकि सुरक्षाबलों का बड़े पैमाने पर नुकसान किया जा सके। इन सबके बावजूद सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। इधर केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से नक्सलियों से आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाकर मुख्यधारा में लौटने की अपील भी की गई है, जिसका असर भी दिख रहा है।
Read Also- Jharkhand Weather Update : कल से बदलेगा मौसम, 7 से 9 मार्च तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

