Home » Dhanbad News : धनबाद में विवाद के बाद फल दुकानदार को कार से घसीटा, एक गिरफ्तार

Dhanbad News : धनबाद में विवाद के बाद फल दुकानदार को कार से घसीटा, एक गिरफ्तार

Dhanbad News : कार चालक और वाहन अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

by Anurag Ranjan
Police investigation after fruit seller dragged by car in Dhanbad following dispute
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad : धनबाद के केंदुआ मोड़ इलाके में गुरुवार को मामूली विवाद के बाद एक फल दुकानदार को कार से करीब 100 मीटर तक घसीट दिया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में दुकानदार का सिर फट गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना केंदुआ मोड़ स्थित बिहारी लाल चौधरी के सामने की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक कार वहां आकर फल दुकानदार के ठेले के सामने खड़ी हुई। कार में सवार एक व्यक्ति बाहर बीयर की बोतल रखकर शराब पीने लगा। इस पर दुकानदार ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपित ने दुकानदार के साथ गाली-गलौज की और उसे थप्पड़ मार दिया।

दुकानदार को 100 मीटर तक घसीटा

बताया जाता है कि इसके बाद आरोपित ने कार का दरवाजा खोलकर दुकानदार को जबरन अंदर खींच लिया और तेज रफ्तार में गाड़ी लेकर भागने लगा। इस दौरान दुकानदार करीब 100 मीटर तक घसीटता रहा और फिर चलती कार से सड़क पर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को ले जाया गया अस्पताल

घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल दुकानदार को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केंदुआ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि कार चालक और वाहन अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Read Also: Dhanbad News : धनबाद में पुराने विवाद को लेकर बमबाजी, छह नामजद के खिलाफ मामला दर्ज

Related Articles

Leave a Comment