RANCHI : परिचालन की तकनीकी बाधाओं के कारण रांची रेल मंडल से चलने वाली 2 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसमें ट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया- सांकी- हटिया पैसेंजर, यात्रा प्रारंभ दिनांक 08/03/2026 से 20/03/2026 तक रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 58665/58666 हटिया- सांकी- हटिया पैसेंजर यात्रा प्रारंभ दिनांक 08/03/2026 से 20/03/2026 तक रद्द रहेगी।
पुल मरम्मत के कारण ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन
रांची रेल मंडल के रांची लोहरदगा टोरी रेलखंड के अंतर्गत नागजुआ और लोहरदगा स्टेशन के बीच कोयल नदी पर स्थित पुल संख्या 115 में चल रहे मरम्मत कार्य की वजह से 10 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
1. ट्रेन संख्या 20408 नई दिल्ली- रांची राजधानी एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 11/03/2026 एवं 18/03/2026 को अपने निर्धारित मार्ग टोरी, लोहरदगा, रांची के स्थान पर परिवर्तित मार्ग टोरी, बरकाकाना, मेसरा, टाटीसिलवे, रांची होकर चलेगी।
2. ट्रेन संख्या 20407 रांची -नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 12/03/2026 और 19/03/2026 को अपने निर्धारित मार्ग रांची, लोहरदगा, टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची, टाटीसिलवे, मेसरा, बरकाकाना, टोरी होकर चलेगी।
3. ट्रेन संख्या 12454 नई दिल्ली- रांची राजधानी एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 14/03/2026 को अपने निर्धारित मार्ग टोरी, लोहरदगा, रांची के स्थान पर परिवर्तित मार्ग टोरी, बरकाकाना, मेसरा, टाटीसिलवे, रांची होकर चलेगी।
4. ट्रेन संख्या 12453 रांची- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 15/03/2026 को अपने निर्धारित मार्ग रांची, लोहरदगा, टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची, टाटीसिलवे, मेसरा, बरकाकाना, टोरी होकर चलेगी।
5. ट्रेन संख्या 18632 चोपन- रांची एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 09/03/2026, 12/03/2026, 14/03/2026, 16/03/2026 एवं 19/03/2026 को अपने निर्धारित मार्ग टोरी, लोहरदगा, रांची के स्थान पर परिवर्तित मार्ग टोरी, बरकाकाना, मेसरा, टाटीसिलवे, रांची होकर चलेगी।
6. ट्रेन संख्या 18631 रांची- चोपन एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 08/03/2026, 11/03/2026, 13/03/2026, 15/03/2026, 18/03/2026 एवं 20/03/2026 को अपने निर्धारित मार्ग रांची, लोहरदगा, टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची, टाटीसिलवे, मेसरा, बरकाकाना, टोरी होकर चलेगी।
7. ट्रेन संख्या 18636 सासाराम- रांची एक्सप्रेस, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 10/03/2026 से 15/03/2026 एवं 17/03/2026 से 20/03/2026 तक अपने निर्धारित मार्ग टोरी, लोहरदगा, रांची के स्थान पर परिवर्तित मार्ग टोरी, बरकाकाना, मेसरा, टाटीसिलवे, रांची होकर चलेगी।
8. ट्रेन संख्या 18635 रांची- सासाराम एक्सप्रेस, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 09/03/2026 से 14/03/2026 एवं 16/03/2026 से 20/03/2026 तक अपने निर्धारित मार्ग रांची, लोहरदगा, टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची, टाटीसिलवे, मेसरा, बरकाकाना, टोरी होकर चलेगी।
9. ट्रेन संख्या 08612 अजमेर- संतरागाछी एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 12/03/2026 एवं 19/03/2026 को अपने निर्धारित मार्ग टोरी, लोहरदगा, रांची, मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग टोरी, बरकाकाना, मूरी होकर चलेगी।
10.ट्रेन संख्या 08611 संतरागाछी- अजमेर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 09/03/2026 एवं 16/03/2026 को अपने निर्धारित मार्ग मुरी, रांची, लोहरदगा, टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुरी, बरकाकाना, टोरी होकर चलेगी।

