Home » Fire in Jamshedpur : बिष्टुपुर में एक साइकिल दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

Fire in Jamshedpur : बिष्टुपुर में एक साइकिल दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

टाटा स्टील के फायर ब्रिगेड ने कई घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई आग

by Mujtaba Haider Rizvi
बिष्टुपुर में साइकिल की दुकान मे
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बिष्टुपुर बाजार में एक साइकिल कंपनी नामक दुकान में आग लग गई। आग लगते ही दुकान के अंदर धुआं भर गया। लोगों ने घटना की सूचना टाटा स्टील के फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

आग लगते ही बाजार में मच गई थी अफरा तफरी

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने की घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। दुकानदार का कहना है की दुकान में रखा लाखों रुपए कीमत का सामान जलकर राख हो गया है। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी।

Read also Jamshedpur News: साकची में शीतला मंदिर में दान-पेटी का ताला तोड़कर चोरी, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles