Home » Dhanbad News : 461 करोड़ की राज्य की पहली आठ लेन सड़क आठवीं बार धंसी

Dhanbad News : 461 करोड़ की राज्य की पहली आठ लेन सड़क आठवीं बार धंसी

-झारखंड मोड़ से 99 कोयलांचल सिटी के पास तीन फीट चौड़ा और आठ फीट गहरा गड्ढा बना, स्टेट हाईवे अथॉरिटी आफ झारखंड ने दो एजेंसियों शिवालया और त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन से कराया है सड़क का निर्माण

by Mujtaba Haider Rizvi
dhanbad 8 lane road
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad : राज्य की पहली आठ लेन सड़क की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। अपने उद्घाटन के बाद से 461.90 करोड़ की 20 किलोमीटर की सड़क में यह आठवीं बार है जब यह धंस गई। मंगलवार को झारखंड मोड़ से 99 कोयलांचल सिटी के बीच सर्विस लेन में बड़ा गड्ढा बन गया। लगभग तीन फीट चौड़ा और आठ फीट गहरा गड्ढा बन गया। सड़क के नीचे काफी मात्रा में जलजमाव दिखा। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। कई दोपहिया वाहन इसमें गिरते गिरते बचे।

इस सड़क का निर्माण स्टेट हाईवे अथॉरिटी आफ झारखंड ने दो एजेंसियों शिवालया और त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन को काम सौंप कर कराया है। गोल्ड बिल्डिंग से लेकर कांकोमठ तक 20 किलोमीटर आठ लेन सड़क का उद्घाटन पांच अक्टूबर 2024 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया था। इसके बाद से लगातार लगभग तीन-चार महीने के अंतराल पर आधा दर्जन जगह सड़क धंस गई। पिछले वर्ष तो बड़ा गड्ढा बन जाने के कारण इस सड़क पर आवागमन तक कई दिनों तक रोकना पड़ गया।

जहां गड्ढा बना उस क्षेत्र में सड़क निर्माण त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन ने कराया

गोल बिल्डिग से कांको मठ तक बनी झारखंड की पहली 20 किमी लंबी आठ लेन सड़क का निर्माण दो एजेंसियों ने कराया है। बिनोद बिहारी महतो चौक से कांकोमठ तक 9.30 किलोमीटर की सड़क का निर्माण त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन ने पूरा किया है। गोल बिल्डिग से बिनोद बिहारी महतो चौक तक 11.70 किमी सड़क निर्माण का काम शिवालय कंस्ट्रक्शन कंपनी ने कराया है। दोनों ही कंस्ट्रक्शन कंपनियों के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाया जा रहा है।

कब-कब धंसी आठ लेन सड़क

-पांच अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन किया था उद्घाटन, इसके 24 घंटे के अंदर ही असर्फी अस्पताल के सामने पहली बार धंसी थी आठ लेन सड़क
-2024 में ही तीन महीने के अंतराल पर भूली ओवरब्रिज से लेकर बिनोद बिहारी चौक तक चार बार सड़क पर बना गोफ
-2024 में ही मेमको मोड़ के पास बना गोफ
-सितंबर 2025 में राजा तालाब के पास बना बड़ा गोफ। यहां मेन राइजिंग पाइपलाइन फटने की वजह से बड़ा गड्ढा बना
-अब 2026 में झारखंड मोड़ के पास धरती सड़क

क्या कहते हैं अधिकारी

सड़क की मरम्मत शुरू कर दी गई है। सड़क के नीचे से पेयजल विभाग की मेन राइजिंग पाइपलाइन गुजरी है। कई बार पेयजल विभाग बिना वाल्व खोले पानी का प्रेशर अधिक कर देता है। इस वजह से सड़क धंस जा रही है। इसको लेकर पेयजल विभाग के साथ बैठक भी हो चुकी है। एक बार फिर से बात की जाएगी।
-संजय कुमार सिंह, डीजीएम, स्टेट हाईवे अथॉरिटी आफ झारखंड

Read also अमरावती में बनेगा एक्सएलआरआई का नया कैंपस, 300 करोड़ की लागत से 61.7 एकड़ में विकसित होगा विश्वस्तरीय संस्थान

Related Articles

Leave a Comment