Home » Palamu Road Accident : तेज रफ्तार में बाइक ने मारी टक्कर, ससुराल आए दामाद की सड़क पर हो गई मौत

Palamu Road Accident : तेज रफ्तार में बाइक ने मारी टक्कर, ससुराल आए दामाद की सड़क पर हो गई मौत

by Rakesh Pandey
Road-Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड में पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के डबरा मोड़ के पास बुधवार को देर रात सड़क हादसे में ससुराल आए एक दामाद की मौत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज मेदिनीराय मेडिकल काॅलेज-अस्पताल (एमएमसीएच) में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, मोहम्मदगंज निवासी विश्वजीत सोनी अपने ससुराल लेस्लीगंज आया था। बुधवार की रात वह परिजनों के साथ कार से घूमने निकला था। इसी दौरान डबरा मोड़ के पास वह लघुशंका करने के लिए कार से उतरा। तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही अस्पताल की पुलिस चौकी के पदाधिकारी व जवान विकास कुमार अस्पताल पहुंचे और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।

इधर, इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें राहुल भुइयां, राहुल भुइयां व आकाश भुइयां शामिल हैं। तीनों का इलाज एमएमसीएच में चल रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, लेस्लीगंज थाना की पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Read Also-Jharkhand Tender-Scam: मंत्री व अधिकारियों को कितना मिलता था कमीशन – ED ने खोले राज, टेंडर घोटाला में 14 नए अभियंताओं पर चार्जशीट

Related Articles