Home » Jamshedpur‌ Crime : सिदगोड़ा में चोरी करते पकड़ा गया चोर, लोगों ने खंभे से बांधकर की पिटाई, बाद में पुलिस को सौंपा

Jamshedpur‌ Crime : सिदगोड़ा में चोरी करते पकड़ा गया चोर, लोगों ने खंभे से बांधकर की पिटाई, बाद में पुलिस को सौंपा

Jamshedpur‌ Crime : मामले की पुलिस ने शुरू की छानबीन, जांच के बाद होगी कार्रवाई

by Mujtaba Haider Rizvi
Locals catching a thief and tying him to a pole in Sidgora Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि अब आम लोग भी सतर्क और जागरूक हो गए हैं। ताजा मामला सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के कानू भट्टा इलाके का है, जहां एक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

गौरतलब है कि एक चोर एक दबंग के घर में चोरी की नीयत से घुसा था। इसी दौरान घर के लोगों की नजर उस पर पड़ गई। पहले तो चोर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन घरवालों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसे खंभे से बांध दिया और जमकर पिटाई कर दी।

कानून हाथ में लेने पर उठ रहे सवाल

इस घटना के बाद यह सवाल उठ रहा है कि मारपीट करने वालों को कानून को हाथ में लेने का अधिकार आखिर किसने दिया। जब चोर को पकड़ ही लिया गया था, तो फौरन पुलिस को सूचना दी जा सकती थी। लेकिन लोगों ने पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की और बाद में पुलिस को सूचना दी।

शातिर चोर है पकड़ा गया युवक

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को भीड़ से छुड़ाकर अपने साथ थाना ले गई। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी पेशेवर चोर है और इलाके में लंबे समय से दहशत फैला रखा था।

Read Also: Jharkhand LPG Crisis : एलपीजी की किल्लत से गढ़वा पुलिस लाइन का मेस 10 दिनों से बंद, जवान परेशान

Related Articles

Leave a Comment