Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगे हैं। शहर के अलग-अलग थानों में थानेदार रह चुके पूर्व इंस्पेक्टर जीतेंद्र ठाकुर के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की शिकायत कदमा थाना में दर्ज कराई गई है।कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती निवासी सुरिदि सेन ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि 24 मार्च की दोपहर करीब 1:30 बजे जीतेंद्र ठाकुर करीब 10 लोगों के साथ उनके घर में जबरन घुस आए।
इसके बाद सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने राइफल के बल पर उन्हें डराया-धमकाया।
उन्होंने कहा कि जीतेंद्र ठाकुर खुद को पूर्व पुलिस अधिकारी बताते हुए अक्सर यह कहते हैं कि प्रशासन उनके “पॉकेट” में है और कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है, जिससे परिवार दहशत में है। मामले को लेकर पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।

