Home » RANCHI SMART CITY: रांची स्मार्ट सिटी को मिला सम्मान, जानें क्यों 

RANCHI SMART CITY: रांची स्मार्ट सिटी को मिला सम्मान, जानें क्यों 

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची स्मार्ट सिटी को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। एग्जीबिशन इंडिया और इंटरनेशनल ट्रेड प्रमोशन आर्गनाइजेशन भारत सरकार ने रांची स्मार्ट सिटी को एक्सेलेंस इन स्मार्ट गर्वनेंस एंड अर्बन प्लानिंग के लिए सम्मानित किया है। विशेषकर यह सम्मान एआई आधारित एएनपीआर (आटोमैटिक नंबर प्लेट पहचान प्रणाली) और एआई ई-चालान व्यवस्था के सफल संचालन के लिए प्रदान किया गया है। इन तकनीकों की मदद से शहर में ट्रैफिक प्रबंधन और नियम उल्लंघन पर निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। कार्यक्रम का आयोजन प्रगति मैदान में चल रहे स्मार्ट सिटी एक्सपो में किया गया, जहां देश के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और शहरी विकास क्षेत्र के विशेषज्ञ मौजूद रहे। रांची स्मार्ट सिटी की ओर से महाप्रबंधक तकनीकी राकेश कुमार नंदक्योलियार ने सम्मान प्राप्त किया है।

Related Articles

Leave a Comment