Home » Chaibasa Ramnavami : जय श्री राम… के जयकारों से भक्तिमय हुआ शहर, भगवा झंडों से पटे चौक-चौराहे

Chaibasa Ramnavami : जय श्री राम… के जयकारों से भक्तिमय हुआ शहर, भगवा झंडों से पटे चौक-चौराहे

Chaibasa Ramnavami : शहर के संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगे दंडाधिकारी, ड्रोन कैमरों से होगी शोभायात्रा की निगरानी

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Ramnavami Celebration with Saffron Flags and Devotees
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला में शुक्रवार को रामनवमी जुलूस निकाला जाएगा। इसके लिए समितियों द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। पुलिस व जिला प्रशासन ने भी अपना तरफ से पूरी तैयारी कर ली है। चाईबासा में 34 और चक्रधरपुर में 33 अखाड़ों द्वारा जुलूस निकाला जाता है। पूरा जिला भगवा पताकों से पाट दिया गया है। चाईबासा के साथ चक्रधरपुर में बाटा रोड, गुदड़ी बाजार, कपड़ा पट्टी व इतवारी बाजार में महावीरी पताकों के स्टॉल लगाए गए हैं। बांस की लाठी व झंडों की बिक्री जमकर हो रही है।

रामनवमी को लेकर गुरुवार को खरीदारों में खासा उत्साह देखने को मिला। दोनों जगह अखाड़ों द्वारा जमकर तैयारी की जा रही है। जिला में रामनवमी का माहौल बन गया है। सभी अखाड़ा समितियों द्वारा 40 से 50 फीट के बांस में महावीरी झंडा लहराने की तैयारी की गई है। महावीर मंदिरों की साफ-सफाई का काम जारी है। प्रशासन जुलूस की निगरानी ड्रोन से करने की तैयारी की है।

पवन चौक पर बना नियंत्रण कक्ष

रामनवमी जुलूस को लेकर पवन चौक पर प्रशासन की ओर से नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही जुलूस के साथ आने वाले महावीरी झंडों को लगाने के लिए बांस से बैरिकेडिंग की गई है। सभी अखाड़ों का पवन चौक पर मिलन होता है। नियंत्रण कक्ष के बगल में केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति का मंच व चिकित्सा शिविर का स्टॉल बनाया गया है, पवन चौक पर हाईमास्ट लाइट के निकट शीतला मंदिर सेवा समिति द्वारा शीतल पेयजल व गुड़-चना की व्यवस्था रहेगी। अनुमंडल प्रशासन की ओर से तमाम संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है।

लाइसेंसियों को सम्मानित करेगी केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति

श्रीश्री केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति द्वारा पवन चौक पर आने वाली तमाम रामनवमी अखाड़ा समिति के लाइसेंसी को सम्मानित किया जायेगा। केंद्रीय समिति के अध्यक्ष राजू प्रसाद कसेरा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तमाम अखाड़ा के लाइसेंसियों को तलवार, पगड़ी व गमछा भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। रामनवमी अखाड़ा के लाइसेंसियों को अपने जुलूस के साथ समय पर पवन चौक पर पहुंचने की अपील की गयी है। कसेरा ने बताया कि नियंत्रण कक्ष के समीप केंद्रीय अखाड़ा समिति का मंच बन गया है। पवन चौक पर पूर्व की भांति जो अखाड़ा जिस स्थान पर करतब दिखाते हैं, उसी स्थान पर खेल का प्रदर्शन करेंगे।

रामनवमी जुलूस को लेकर फ्लैग मार्च

पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर में रामनवमी के मद्देनजर गुरूवार की शाम को प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया। अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार विनोद के नेतृत्व में रामनवमी जुलूस के प्रस्तावित रूट पर फ्लैग मार्च हुआ। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार विनोद ने बताया कि रामनवमी जुलूस को शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करने में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।जुलूस मार्ग को पूरी तरह से क्लियर करा लिया गया है।जुलूस ससमय निकाल कर संपन्न कराया जाएगा। फ्लैग मार्च में प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी, अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी अवधेश कुमार के अलावा, पुलिस विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं सुरक्षा बल शामिल थे।

Read Also: Chaibasa News : कम अंक आने पर DAV के छात्र ने की आत्महत्या

Related Articles

Leave a Comment