Home » Palamu Hostel Incident : आधी रात में क्यों भागे बच्चे, आखिर क्या रही वजह, जानें कहां था नाइट गार्ड

Palamu Hostel Incident : आधी रात में क्यों भागे बच्चे, आखिर क्या रही वजह, जानें कहां था नाइट गार्ड

by Rakesh Pandey
Palamu Hostel Incident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिले से अजीब घटना सामने आई है। यहां तरहसी पंचायत के मिसीर पतरा स्थित ज्ञान गंगा आवासीय विद्यालय से चार बच्चे बुधवार की आधी रात को हाॅस्टल से भाग गए थे। इस घटना ने जिले की शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब तक की जांच में पता चला है कि यह अव्यवस्था, लापरवाही और गैरकानूनी तरीके से स्कूल संचालन का गंभीर मामला है।

बताया जाता है कि बुधवार को रात करीब 12 बजे दो लड़के और दो लड़कियां चुपचाप स्कूल परिसर से निकलकर लगभग 35 किलोमीटर दूर अपने गांव जाने के लिए पैदल ही निकल गए। नक्सल प्रभावित इलाके में जंगल के सुनसान रास्तों से गुजरते इन बच्चों की यह यात्रा किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसी थी। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर किन हालातों में बच्चों ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया।

जांच में सामने आए चौंकाने वाले आरोप

-भोजन और देखरेख की व्यवस्था पर गंभीर सवाल
-नाइट गार्ड और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नदारद
-बच्चों की आवाजाही पर कोई नियंत्रण नहीं
-हॉस्टल प्रबंधन में पूरी तरह लापरवाही
शायद इन्हीं खामियों का नतीजा रहा कि चारों बच्चे बिना किसी रोक-टोक के देर रात परिसर से बाहर निकल गए।

पुलिस की तत्परता से टली अनहोनी

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी आनंद राम ने तत्काल एक्शन लेते हुए पुलिस टीम को अलर्ट किया। ग्रामीणों के सहयोग से सर्च अभियान चलाया गया और सीमित समय में चारों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया, जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है।

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था स्कूल?

बताया जाता है कि जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि विद्यालय का कोई वैध रजिस्ट्रेशन ही नहीं था। इसके बावजूद करीब 20 बच्चे नर्सरी से कक्षा 8 तक यहां रहकर पढ़ाई कर रहे थे। सुरक्षा, भोजन और आवासीय व्यवस्था पर संस्थान पूरी तरह फेल मिला। सबसे गंभीर बात यह रही कि बच्चों के फरार होने की सूचना भी स्कूल प्रबंधन ने समय पर पुलिस को नहीं दी, जिससे उनकी भूमिका संदिग्ध हो गई है।

पुलिस ने स्कूल कराया बंद

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी आनंद राम ने तत्काल स्कूल को बंद कराया और सभी बच्चों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन और सुरक्षा मानकों के स्कूल संचालन बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

पुलिस कर रही सघन जांच

पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि बच्चों के आधी रात भागने के पीछे असली वजह क्या थी। भूख, डर, बदइंतजामी या प्रबंधन की लापरवाही। हालांकि इस मामले में अब तक स्कूल के संचालक का पक्ष सामने नहीं आया है।

Read Also- Gumla Fire News : गुमला में आधी रात को बाजार में लगी आग, दो दुकानें हो गईं खाक

Related Articles

Leave a Comment