Home » Indian Railway: जसीडीह और बांका के बीच चलेगी नई मेमू स्पेशल ट्रेन, ये है समय सारिणी

Indian Railway: जसीडीह और बांका के बीच चलेगी नई मेमू स्पेशल ट्रेन, ये है समय सारिणी

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे ने आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत जसीडीह और बांका के बीच नई मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह नई सेवा 1 अप्रैल से शुरू होगी, जिससे रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार, 03547 जसीडीह–बांका डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन सुबह 4:00 बजे जसीडीह से रवाना होकर 5:25 बजे बांका पहुंचेगी। वहीं, वापसी में 03548 बांका–जसीडीह डेमू पैसेंजर स्पेशल सुबह 5:45 बजे बांका से खुलकर 7:10 बजे जसीडीह पहुंचेगी।

लंबे समय से की जा रही थी इस रूट पर सीधी ट्रेन सेवा की मांग

इस नई सेवा का उद्देश्य जसीडीह, देवघर और बांका के बीच यात्रा को सुगम बनाना है। लंबे समय से इस रूट पर सीधी ट्रेन सेवा की मांग की जा रही थी, जिसे रेलवे अब पूरा करने जा रहा है।

नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से बांका को जसीडीह और देवघर के साथ-साथ नई दिल्ली–हावड़ा मुख्य रेलखंड से सीधा संपर्क मिलेगा। इससे यात्रियों को दूसरे राज्यों की यात्रा करने में भी काफी सहूलियत होगी। फिलहाल इस रूट पर यात्रा करने में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन चांदन, कटोरिया और करझौसा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भी ठहराव करेगी, जिससे आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।

इसके अलावा, बांका को देवघर-जसीडीह, बाराहाट और भागलपुर से बेहतर रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए भी कार्य जारी है। नई ट्रेन सेवा से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यात्रियों का सफर पहले की तुलना में अधिक आसान और सुविधाजनक बनेगा।

Read Also: http://रांचीशिक्षा Jharkhand Education : झारखंड में बीएड-एमएड व बीपीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि बदली, देखें पूरा शेड्यूल

Related Articles

Leave a Comment