Home » Palamu Ram Navami: रामनवमी जुलूस में डीजी जनरेटर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Palamu Ram Navami: रामनवमी जुलूस में डीजी जनरेटर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू । मेदिनीनगर में रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब जुलूस में शामिल साउंड सिस्टम से जुड़े डीजी जनरेटर में अचानक आग लग गई। घटना शहर के व्यस्त इलाके मोहन सिनेमा के पास हुई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, जेलहाता चौक के पास एक पूजा समिति द्वारा जुलूस निकाला जा रहा था। साउंड सिस्टम के लिए रांची से डीजी जनरेटर मंगाया गया था। जुलूस छहमुहान की ओर बढ़ रहा था, तभी मोहन सिनेमा के पास अचानक जनरेटर से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई।

पुलिस ने जलते जनरेटर को भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से हटाया

मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही टीओपी वन प्रभारी इन्द्रदेव पासवान अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए जलते हुए जनरेटर को भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से हटाकर कोयल नदी के किनारे खुले स्थान पर पहुंचाया।

इसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस घटना में जनरेटर मालिक को लगभग 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण अधिक लोड बताया जा रहा है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जुलूस भी शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ता रहा।

Read Also: Ramgarh Accident: चुटूपालू घाटी में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; स्कूटी सवार एक युवक की मौत,दूसरा गंभीर

Related Articles

Leave a Comment