Home » Ranchi SBI Scam: 5.40 करोड़ की धोखाधड़ी में पूर्व मैनेजर और पत्नी पर ED की चार्जशीट

Ranchi SBI Scam: 5.40 करोड़ की धोखाधड़ी में पूर्व मैनेजर और पत्नी पर ED की चार्जशीट

by Mujtaba Haider Rizvi
ईडी ने रांची से GST व रियल एस्टेट घोटाले के आरोपी अजय अग्रवाल को गिरफ्तार कर जमशेदपुर में पूछताछ के लिए लाया।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) से जुड़े 5.40 करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व शाखा प्रबंधक मनोज कुमार और उनकी पत्नी नीतू कुमारी उर्फ नीतू देवी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट 26 मार्च को रांची स्थित विशेष अदालत में प्रस्तुत की गई।ईडी ने इससे पहले 17 मार्च को आरोपितों से जुड़ी 97.92 लाख रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया था।

जांच के अनुसार, मनोज कुमार ने जनवरी 2013 से सितंबर 2020 के बीच विभिन्न शाखाओं में पदस्थ रहते हुए सुनियोजित तरीके से बैंकिंग धोखाधड़ी को अंजाम दिया।जांच में सामने आया है कि उन्होंने मृत और निष्क्रिय पेंशनभोगियों, निरक्षर किसानों के केसीसी खातों और अन्य खातों से अवैध लेन-देन कर करोड़ों रुपये की हेराफेरी की। यह घोटाला साहिबगंज और दुमका की कई शाखाओं से जुड़ा हुआ है, जहां ग्राहकों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा।

ईडी के मुताबिक, इस फर्जीवाड़े के जरिए अर्जित रकम को परिवार और सहयोगियों के खातों के माध्यम से घुमाया गया और बाद में उसे संपत्ति खरीदने में लगाया गया। इस मामले में उनकी पत्नी पर भी आरोप है कि उन्होंने अपने बैंक खाते के जरिए इस अवैध धन के लेन-देन में सहयोग किया।सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर शुरू हुई जांच में यह भी सामने आया कि मनोज कुमार ने आय से अधिक संपत्ति भी अर्जित की। छापेमारी के दौरान 10 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए थे।जब्त संपत्तियों में साहिबगंज में स्थित एक आवासीय मकान और पटना के बेली रोड इलाके में दो फ्लैट शामिल हैं। फिलहाल इन संपत्तियों की स्थायी जब्ती की प्रक्रिया जारी है और मामला अदालत में विचाराधीन है

Related Articles

Leave a Comment