Home » Jamshedpur News: परसुडीह में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, ताले काटकर नकदी और सामान उड़ाए

Jamshedpur News: परसुडीह में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, ताले काटकर नकदी और सामान उड़ाए

सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तब चोरी की वारदात का पता चला। इसके बाद, फौरन परसुडीह थाना पुलिस को सूचना दी गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Theft
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के शिव मंदिर रोड इलाके में बुधवार की रात चोरों ने एक के बाद एक तीन दुकानों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। अज्ञात चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से दुकानों के ताले काटे और अंदर घुसकर नकदी समेत सामान पर हाथ साफ कर दिया।

गौरतलब है कि सबसे पहले चोर ‘अपना मार्ट’ का ताला तोड़कर दुकान में घुसे। इसके बाद उन्होंने ‘जनार्दन ज्वेलर्स’ को निशाना बनाया। जहां करीब 9 ताले तोड़े गए। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। वहीं ‘संतोषी भंडार’ के भी दो ताले काटे गए, जहां से करीब 25 हजार रुपये नकद और खाने-पीने का कुछ सामान चोरी कर लिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तब चोरी की वारदात का पता चला। इसके बाद, फौरन परसुडीह थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है

Read also Jamshedpur Crime: गोलमुरी में चोरी की बाइक के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, अन्य घटना में पेट्रोल पंप से 41000 का तेल लेकर दो फरार

Related Articles

Leave a Comment