Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में 12 अप्रैल को 77 केंद्रों पर होगी उत्पाद सिपाही परीक्षा, जानें क्या है तैयारी

Jamshedpur News : जमशेदपुर में 12 अप्रैल को 77 केंद्रों पर होगी उत्पाद सिपाही परीक्षा, जानें क्या है तैयारी

Jamshedpur News : उपायुक्त ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी के साथ पेट्रोलिंग और उड़नदस्ता दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। साथ ही पर्याप्त पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी अधिकारियों को परीक्षा समाप्ति तक अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Excise Constable Exam 2026
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का आयोजन 12 अप्रैल रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में किया जाएगा। यह परीक्षा जिला मुख्यालय जमशेदपुर के 77 केंद्रों पर तीन पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त तरीके से आयोजित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित ब्रीफिंग के दौरान जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राहुल आनंद और अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्नव मिश्रा भी मौजूद रहे।

परीक्षार्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 7:00 बजे निर्धारित किया गया है। पहली पाली 08:30 से 10:30 बजे, दूसरी पाली 11:30 से 01:30 बजे और तीसरी पाली 03:30 से 05:30 बजे तक आयोजित होगी।

उपायुक्त ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी के साथ पेट्रोलिंग और उड़नदस्ता दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। साथ ही पर्याप्त पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी अधिकारियों को परीक्षा समाप्ति तक अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर, डिजिटल डायरी, बैग या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की गई है, जिसकी निगरानी दंडाधिकारी करेंगे।

वहीं, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने निर्देश दिया कि बिना फ्रिस्किंग किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिस बल द्वारा की जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Read Also: Jamshedpur Accident: जमशेदपुर में लाइफ लाइन नर्सिंग होम के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत, जानें क्यों हुआ हंगामा

Related Articles

Leave a Comment