Home » Jamshedpur Fire: जमशेदपुर में चिप्स व कुरकुरे के गोदाम में लगी भीषण आग, ₹7 लाख रसे अधिक का सामान जलकर राख

Jamshedpur Fire: जमशेदपुर में चिप्स व कुरकुरे के गोदाम में लगी भीषण आग, ₹7 लाख रसे अधिक का सामान जलकर राख

आग बुझाने पहुंचीं अग्निशमन की पांच गाड़ियां, घंटों की मशक्कत के बाद पाया जा सका काबू

by Mujtaba Haider Rizvi
sundarnagar fire
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में सुंदर नगर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर में एक चिप्स व कुरकुरे के गोदाम में भीषण आग लग गई है। सौरभ इंटरप्राइजेज के इस गोदाम में बिस्किट के अलावा चिप्स और कुरकुरे भारी मात्रा में रखा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर अग्निशमन की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

बताते हैं कि यह गोदाम कृष्णा ढाबा के पास है। कचरे की ढेर में आग लगाई गई थी। इसके बाद आग चिंगारी के जरिए गोदाम तक पहुंच गई और गोदाम धू-धू कर जलने लगा। बताया जा रहा है कि गोदाम में रखा लाखों रुपए का बिस्किट, चिप्स और कुरकुरे जलकर राख हो गया है।

कर्मचारियों ने गोदाम में रखी इलेक्ट्रिक बाइक को जल्दी निकाल लिया था। बताया जा रहा है कि गोदाम के बाहर कचरा जलाया जा रहा था। हवा के झोंके के साथ कोई चिंगारी उड़कर गोदाम में रखे चिप्स के पैकेट पर जा गिरी और उसके बाद पूरा गोदाम धू-धू कर जलने लगा। कर्मचारियों ने बाल्टी से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की थी।

लेकिन वह आग पर काबू पाने में कामयाब नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलने पर सुंदर नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। अग्निशमन विभाग को फोन किया गया। इसके बाद अग्निशमन विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। यूसिल की दो और सीआरपीएफ की एक गाड़ी भी वहां पहुंची थी। झारखंड अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां थीं।

गोदाम के कर्मचारियों ने बताया की गोदाम पूरी तरह भरा हुआ था। कुछ दिनों पहले ही यहां 7 लाख रुपए का स्टॉक आया था। सब कुछ जलकर राख हो गया है। गोदाम के मालिक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह घर पर थे। तभी किसी का फोन आया और उसने बताया कि आपके गोदाम में आग लग गई है। इसके बाद गुरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे तो देखा आग भीषण हो चुकी थी।

Read also Chaibasa News: पार्सल डिलीवरी से पहले ही चोरी हो गए 6 मोबाइल, 24 घंटे बाद पुलिस ने बरामद कर तीन को दबोचा

Related Articles

Leave a Comment