Home » RANCHI NEWS: ट्रेजरी निकासी विवाद पर झामुमो का पलटवार, विनोद पांडेय ने बीजेपी पर लगा दिया ये आरोप

RANCHI NEWS: ट्रेजरी निकासी विवाद पर झामुमो का पलटवार, विनोद पांडेय ने बीजेपी पर लगा दिया ये आरोप

अवैध निकासी की प्रक्रिया 14 वर्ष पहले शुरू हुई और रघुवर दास के कार्यकाल में तेजी से बढ़ी

by Vivek Sharma
जेडीयू विधायक ने जेएमएम-बीजेपी को लेकर किया है पोस्ट
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: जेएमएम ने ट्रेजरी से कथित अवैध निकासी को लेकर भाजपा के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने विपक्ष के दावों को निराधार और भ्रामक करार देते हुए कहा कि इस मामले की जड़ें पूर्व की भाजपा सरकारों के समय से हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध निकासी की प्रक्रिया लगभग 14 वर्ष पहले शुरू हुई और रघुवर दास के कार्यकाल में यह तेजी से बढ़ी। उन्होंने कहा कि उस समय किसी ने इन अनियमितताओं पर ध्यान नहीं दिया, जबकि वर्तमान सरकार ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का साहस दिखाया है।

विनोद पांडेय ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों पर काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी और भाजपा के कई नेताओं के चेहरे बेनकाब होंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। भाजपा पर बिना तथ्यों के आरोप लगाने पर कहा कि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। वहीं वेतन भुगतान में देरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह देरी तकनीकी और प्रक्रियागत कारणों से हुई है, जिसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर वर्ष इस समय इस तरह की स्थिति बनती है और सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।

READ ALSO: http://RANCHI NAGAR NIGAM: रांची नगर निगम की डिजिटल पहल से लोगों को मिलेगी राहत, अस्थाई सराय में विश्राम की सुविधा

Related Articles