Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस को उग्रवाद विरोधी अभियान और लंबित मामलों के निष्पादन की दिशा में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बंदगांव थाना काण्ड के नामजद अभियुक्त पीएलएफआई नक्सली संजय सोय उर्फ संजय लोहार को गिरफ्तार कर लिया है। नक्सली टेबो थाना क्षेत्र के गोवाई गांव के रहने वाले संजय सोय (36 वर्ष) काफी समय से फरार चल रहा था।
उस पर वर्ष 2020 में बन्दगांव थाना में आईपीसी, आर्म्स एक्ट, यूएपी एक्ट और सीएलए एक्ट की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने नक्सली को चाईबासा जेल भेज दिया है।

