Home » Latehar News : लातेहार में दूसरी शादी के लिए पत्नी और 20 दिन के नवजात को जहर देकर मारने की कोशिश, पुलिस ने शुरू की तहकीकात

Latehar News : लातेहार में दूसरी शादी के लिए पत्नी और 20 दिन के नवजात को जहर देकर मारने की कोशिश, पुलिस ने शुरू की तहकीकात

by Mujtaba Haider Rizvi
latehar news poisoning police investigation
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Latehar : झारखंड के लातेहार जिले में एक युवक ने दूसरी शादी करने के लिए अपनी पत्नी और नवजात बच्चे के खिलाफ साजिश रची है। मामला बरवाडीह थाना अंतर्गत उक्कामाड़ गांव है। यहां युवक ने अपनी पत्नी और 20 दिन के नवजात बेटे को जहर दे कर मारने की कोशिश की। जहरीली दवा दिए जाने से बच्चे की हालत गंभीर हो गई। उसे शनिवार रात एमएमसीएच के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद बच्चे की हालत में सुधार की बात कही जा रही है।

घटना शनिवार रात की है। बताते हैं कि आरोपी पति ने पत्नी और बच्चे को दवा के नाम पर जहरीला पदार्थ देने की कोशिश की है। बच्चे को दवा पिलाने के बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। पत्नी ने भी दवा का थोड़ा हिस्सा लिया, लेकिन उसमें दुर्गंध महसूस होने पर उसने दवा पीना रोक दिया। इसके बाद उसकी भी तबियत भी बिगड़ने लगी।

एक साल पहले हुई शादी, पति पर प्रेम संबंध का आरोप

रविवार सुबह पीड़िता रूबी देवी ने बताया कि उसकी शादी एक साल पहले पीतलेश सिंह के साथ हुई थी। उसने इल्जाम लगाया कि पति का एक अन्य युवती के साथ प्रेम संबंध है, और वह उससे शादी करना चाहता है। इसी कारण वह रूबी और नवजात को रास्ते से हटाना चाहता था।

संदेह होने पर रूबी देवी रात में ही अपने बच्चे को लेकर एमएमसीएच पहुंची और उसे भर्ती करवाया। अस्पताल में बच्चे का इलाज जारी है और वह फिलहाल अपनी मां की देखरेख में है।

पुलिस को दी गई सूचना, जांच शुरू

एमएमसीएच अस्पताल चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने पीड़िता से पूरी घटना का विवरण लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। नवजात की हालत में सुधार होने की पुष्टि डॉक्टरों ने की है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि बच्चे को विषाक्त दवा दिए जाने के बाद तुरंत उपचार मिलना उसकी रिकवरी में अहम साबित हुआ है।

Read also जमशेदपुर में साकची के विराट होटल से कोरल के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई में तीन किलो बहुमूल्य कोरल बरामद

Related Articles