Home » RANCHI NEWS: टाटा रोड पर भीषण हादसा, महिला की मौत, 7 घायल

RANCHI NEWS: टाटा रोड पर भीषण हादसा, महिला की मौत, 7 घायल

108 एंबुलेंस सेवा को सूचना देने के बावजूद कई घंटे बाद एक एंबुलेंस मौके पर पहुंची

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित पलांडू टाटा रोड पर गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि वाहन में सवार कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही नामकुम थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस के प्रयास से सभी घायलों को इलाज के लिए ईएसआई हॉस्पिटल, नामकुम पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।

बताया गया कि नामकुम थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपने वाहनों से घायलों को रिम्स पहुंचाने की व्यवस्था की। वहीं एंबुलेंस सेवा को लेकर लापरवाही का मामला भी सामने आया। स्थानीय लोगों के अनुसार 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना देने के बावजूद कई घंटे बाद एक एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसने मृत महिला के शव को रिम्स पहुंचाया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Comment