Home » Jamshedpur News : जुगसलाई में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, नशे में इस्तेमाल होने वाली सिरप व टेबलेट बरामद

Jamshedpur News : जुगसलाई में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, नशे में इस्तेमाल होने वाली सिरप व टेबलेट बरामद

एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में एक व्यक्ति कोरेक्स और अन्य नशीली दवाएं स्थानीय युवकों को अवैध रूप से बेच रहा है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जुगसलाई थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गौरी शंकर रोड स्थित पटनिया मोहल्ला में छापेमारी कर पुलिस ने एक झोलाछाप डॉक्टर को प्रतिबंधित दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में एक व्यक्ति कोरेक्स और अन्य नशीली दवाएं स्थानीय युवकों को अवैध रूप से बेच रहा है। सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जुगसलाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने किराए के मकान से मो. मुमताज अहमद (55 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं, जिनमें 74 पीस सिरप (कोडीन युक्त) और 770 पीस निटकॉर-10 टैबलेट (नाइट्राजेपाम) शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि ये दवाएं नशे के उद्देश्य से अवैध रूप से बेची जा रही थीं। मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 और ड्रग्स & कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।छापेमारी टीम में पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर, थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खां समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Comment