रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने शुक्रवार को राज्य के सरकारी स्कूलों के 9वीं (2026) कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 99.17 प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए हैं। रांची 12वें स्थान पर रहा। आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा में कुल 4,13,426 छात्र नामांकित थे, जिनमें से 4,10,258 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 4,06,883 छात्र सफल हुए।
वहीं, 3,375 छात्र असफल रहे और 3,168 छात्र अनुपस्थित पाए गए। मालूम हो कि परीक्षा का आयोजन 06 से 07 मार्च को राज्यभर में किया गया था। परिणाम एक माह के बाद ही प्रकाशित कर दिया गया।
इस वर्ष बोकारो जिला सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर रहा। राजधानी रांची को 12वां स्थान मिला है। जैक की 9वीं बोर्ड परीक्षा 6 और 7 मार्च को आयोजित की गई थी। परीक्षा के करीब एक महीने बाद ही परिणाम जारी कर दिया गया, जिससे छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया।
जैक के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने छात्रों, शिक्षकों और परीक्षा से जुड़े सभी कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने असफल छात्रों को निराश न होने और आगे बेहतर प्रयास करने की सलाह दी। बोर्ड की साइट पर भी परिणाम देखे जा सकते हैं।
लड़कियों और लड़कों का प्रदर्शन
| वर्ग | पास प्रतिशत |
|---|---|
| लड़कियां | 99.22% |
| लड़के | 99.12% |
जिला वार प्रदर्शन
| जिला | पास प्रतिशत |
|---|---|
| बोकारो | 99.63% |
| कोडरमा | 99.55% |
| हजारीबाग | 99.55% |
| धनबाद | 99.54% |
| पाकुड़ | 99.43% |
| पूर्वी सिंहभूम | 99.42% |
| चतरा | 99.41% |
| रामगढ़ | 99.38% |
| दुमका | 99.37% |
| गिरिडीह | 99.35% |
| पलामू | 99.20% |
| रांची | 99.14% |
| लातेहार | 99.13% |
अपेक्षाकृत कम परिणाम वाले जिले
| जिला | पास प्रतिशत |
|---|---|
| सिमडेगा | 98.20% |
| लोहरदगा | 98.71% |
| पश्चिम सिंहभूम | 98.76% |
| सरायकेला-खरसावां | 98.78% |
Read Also: http://Jharkhand News : लोकायुक्त की नियुक्ति की अधिसूचना जारी; अमिताभ कुमार गुप्ता संभालेंगे पद

